A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

प्रात जानकारी के अनुसार पहले जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए मनपा के जोन व मुख्यालय मे जाना होता था। गत वर्ष मई के महिने मे स्वास्थ्य सेवा मुख्यालय ने महाराष्ट्र के राज्य भर के लिए सरकारी अस्पतालो मे जन्म प्रमाणपत्र दिये जाने के निर्देश जारी किये थे। इसके बाद से ही नागपुर शहर के मेयो एवं मेडिकल अस्पताल को इस पर अमल करने की सूचना दी गई। जून 2023से मेयो एवं मेडिकल अस्पताल मे जन्म प्रमाणपत्र बनाने का कम शुरू किया गया। इस काम के लिए विशेष पोर्टल भी बनाया गया। सालभर पहले शुरू हुई इस योजना का काम अब धीमा हो चुका है। पिछले कुछ दिनो से जन्म प्रमाणपत्र पोर्टल एवं उससे संबंधित सामाग्री अपडेशन का काम चल रहा है। जानकारी अनुसार इस कारण से जन्म प्रमाणपत्र बनाने मे रूकावटे आ रही है। जिस कारण से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नागरिको को परेशानी हो रही है। इसके लिए अस्पतालो मे लंबी कतारे लगने लगी है।

Show More

AAJ TAK Live Tv News

AAJ TAK Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!