A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कुकड़ु प्रखण्ड में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान शुरुआत

प्रखण्ड का संपूर्ण विकास के लिए जन सहयोग है बहुत ही आवश्यक: डीडीसी 

बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां, झारखण्ड)

कुकड़ु : प्रखंड कुकड़ु के प्रखंड कार्यालय सभागार में नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरायकेला जिला के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारदियार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बीडीओ, डीडीसी, जीप उपाध्यक्ष समेत कई विभागों के पदाधिकारियों ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से मौजूद लोगों को जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कई स्टॉल भी लगाया गया था। जहां लोगों कि स्वस्थ जांच, खानपान, बीमा योजना, मिट्टी जांच समेत कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के अंत में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान को लेकर प्रभात फेरी भी निकाली गई। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत हुई। मालूम हो कि यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2024 तक चलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित छः इंडिकेटर्स पर लोगों को जागरुक करना है।

 

पिछड़ा हुआ प्रखण्ड को आगे बड़ाकर देश के मानचित्र पर लाने के लिए सबका हो मिलजुल कर साथ: बीडीओ 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुकड़ू प्रखंड के प्रभारी बीडीओ कीकू महतो ने कहा कि देश के नीति आयोग ने कुकड़ू प्रखंड को सबसे पिछड़े प्रखंड के रूप में चुनते हुए प्रखंड आकांक्षी योजना के लिए चयनित किया है। इसके अंतर्गत हम सभी को एक साथ मिलजुल कर काम करते हुए कुकड़ू को पिछड़े प्रखंड से आगे ले जाकर देश के मानचित्र पर लाना है। कुकड़ू प्रखंड के पास ह्यूमन रिसोर्स है, जिसकी बदौलत हम आसानी से इस प्रखंड के लिए निर्धारित विकास के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। महिलाओं से अपील करते हुए बीडीओ कीकू महतो ने कहा कि गर्भवती होने पर स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराएं, पौष्टिक आहार लें, जिससे जन्म से पूर्व ही बच्चे की देखभाल की जा सके। इसके लिए डायबिटीज के रोगी बढ़ रहे हैं, इस रोग से ग्रसित व्यक्ति प्रतिदिन पैदल चलें, तो इस बीमारी से मुक्त हो जायेंगे। समय-समय पर जांच भी हाेनी चाहिए। किसानों को मिट्टी जांच के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन जमीन जस की तस है। जनसंख्या के पोषण की जिम्मेदारी भी इसी जमीन पर है। इसलिए इसके स्वास्थ्य की जांच भी अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग और जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर काम करेंगे तभी कुकड़ू प्रखंड का विकास संभव है।

प्रखण्ड का संपूर्ण विकास के लिए जन सहयोग है बहुत ही आवश्यक: डीडीसी

आपने संबोधन में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारदियार ने कहा कि जनता के सहयोग से हम निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। सभी जनप्रतिनिधि, आशा, जीविका गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले एएनसी जांच के लिए अवश्य भेजें। उससे स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य भी पूरा होगा और प्रखंड को फंड भी मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आकांक्षी योजना के तहत प्रखंड के विकास के लिए 39 बिंदुओं पर योजना का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसमें पहले चरण में छह बिंदुओं पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने आगे बताया आंकाक्षी प्रखंड कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जगह-जगह संपूर्णता अभियान यात्रा निकाली जायेगी, सभाएं आयोजित होंगी, संपूर्णता अभियान सर्वत्र का आयोजन होगा, इसके पश्चात संपूर्णता अभियान मेला और संपूर्णता अभियान ज्योति का आयोजन किया जायेगा। मौक़े पर जिला क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार, बीईईओ रविशंकर महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा, आकांक्षी प्रखंड फ़िलो सागर कुमार, सुपरवाइजर संगीता कुमारी, बीपीएम सुचित्रा महतो, सीएचसी ईचागढ़ के डॉ. घोषाल, बिटीएम हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे।

Show More

AAJ TAK Live Tv News

AAJ TAK Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!