A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

ईलाज के बहाने महिलों से बनाता था यौन सम्बंध वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमैल

सूत्रों से पता चला है कि ऐसे कामों मे और अभियुक्त के मोबाइल मे कई लोगो की वीडियो मौजुद है।

बदायूं। बरेली-मथुरा हाइवे स्थित शहर के धर्मस्थल के बाहर सिन्नी और चादर बेचने वाला राहत सालों से महिलाओं का उत्पीड़न कर रहा था।

बिजनौर की एक महिला की शिकायत के बाद उसकी करतूत उजागर हुई। उसके उत्पीड़न की शिकार अन्य महिलाएं भी सामने आईं।

बिजनौर निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहत के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया।

जबकि दो अन्य महिलाओं की तहरीर पर छेड़छाड़ की धारा में दो मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी कई महिलाएं कर चुकी हैं शिकायत।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल से जुड़ा है। जहां दूर दूर लोग मुराद के साथ ही ऊपरी हवाओं का इलाज कराने आते हैं।

इलाज में लंबा समय लगता है। इसके चलते लोग सालों तक यहीं ही रहते हैं।

शहर का रहने वाला राहत मिस्त्री यहां चादर बेचने का पुश्तैनी काम करता है। उसने धर्मस्थल के अंदर टीनशेड डालकर अपना घर बना रखा है।

बिजनौर की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी से शिकायत की थी।

बताया था कि उसके पति की मौत हो गई। तब से वह अपने बच्चे के साथ यहां इलाज कराने के लिए रह रही है।

करीब 15 दिन पहले चादर बेचने वाला राहत उसे बहला फुसला कर अपनी दुकान के अंदर ले गया। जहां उसका दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा।

मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद कहा कि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा।

उसने आरोप लगाया यहां आने वाली अन्य युवतियों, किशोरियों और महिलाओं के साथ राहत हर रोज दुष्कर्म करता है।

विरोध करने पर पीटता है। महिला की शिकायत के बाद कोतवाली क्षेत्र के दो अन्य महिलाएं भी सामने आईं।

उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी बताया कि उनका भी आरोपी शारीरिक उत्पीड़न कर चुका है। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए है।

पुलिस ने आरोपी राहत को धर्मस्थल के पास ही गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को पुलिस उससे पूछताछ करती रही। आज बुधवार 15 मई को उसे जेल भेजा जाएगा। सदर कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।

 

आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए है। उसके बारे में कई जानकारी मिली हैं। एक वीडियो भी मिला है।

उसमें दिख रही पीड़िता की जानकारी भी की जा रही है। उसकी ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी को बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

Show More

AAJ TAK Live Tv News

AAJ TAK Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!