A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वाराजनीति

झामुमो नेता हेमन्त सोरेन को जेल भेजने के खिलाफ बंशीधर नगर में झामुमो ने न्याय मार्च निकाला

उपवास रखकर न्याय मार्च की शुरुआत की।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा :

श्री बंशीधर नगर: झामुमो नेता हेमन्त सोरेन को जेल भेजने के खिलाफ बंशीधर नगर में झामुमो ने न्याय मार्च निकाला। न्याय मार्च के अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर न्याय मार्च की शुरुआत की। उक्त अवसर पर झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, दलितो,वंचितो, आदिवासियों, पिछड़ों ,अल्पसंख्यकों, की आवाज झारखंड के लाल ,झारखंड को विकास की राह पर दौड़ाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश की तहत झूठे आरोप में जेल में डालना लोकतंत्र की हत्या है। हम भारत के न्यायपालिका पर विश्वास करते हुए जल्द से जल्द हेमंत सोरेन जी को जेल से रिहाई की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जब से मुख्यमंत्री बने हैं झारखंड में विकास तेजी से हुआ है।

जिसे देखकर केंद्र की भाजपा सरकार डर गई और झूठे आरोप में सीबीआई और ईडी का उपयोग कर हेमंत सोरेन जी को फंसा कर जेल डाल दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा लाख कोशिश कर ले लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक सिपाही डरने वाला नहीं है बल्कि डटकर मुकाबला करने वाला है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन हेमंत, सोरेन जी संघर्ष कर और लड़कर झारखंड राज्य को बनाया है। और आज झारखंड में विकास की गंगा हेमन्त सोरेन की सरकार ने बहाया है जिससे भाजपा डर गई और

झूठे मुकदमे में फंसा कर एक लोकप्रिय नेता जिसे जनता ने चुनकर मुख्यमंत्री बनाया था उसे मुख्यमंत्री के पद से हटाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी पार्टियों को जरूर देगी और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा एक निडर व्यक्ति जब भाजपा के आगे नहीं झुका तो उसे ई डी, सीबीआई का उपयोग कर झूठे मुकदमे में फसा कर

 

गरीबो,पिछडो, आदिवासियों ,वंचितों, शोषितों,अल्पसंख्यको की आवाज को दबाने की कोशिश किया गया है जिससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देगा।

 

उन्होंने कहा कि

झामुमो संघर्ष की पार्टी है संघर्ष करने वाला ही झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहता है भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मौके पर मुक्तेश्वर पांडे, किरण देवी, सूर्यदेव मेहता, मुकेश कुमार सिन्हा, निर्मल पासवान, रमेश चंद्रवंशी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Show More

AAJ TAK Live Tv News

AAJ TAK Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!