A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

श्रवण साहू, धमतरी। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा निवासी छात्र मंगल मुरिया के अपहरण और हत्या के बाद कानून व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इसी तारतम्य में एनएसयूआई धमतरी ने भी राजीव भवन मे सीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदेश में हाल के दिनों में हुए कई आपराधिक वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री पर कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने और गृहमंत्री के अनुभवहीन क्रियाकलापों के कारण अपराधिक मामले बढ़ने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में विफल साबित हो रही है जिसके कारण प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है, हाल ही में बस्तर जिले के छात्र मंगल मुरिया की रायपुर के अपराधिक तत्वों द्वारा अकारण ही अपहरण कर पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई जिसके जिम्मेदार ये भाजपा सरकार है जिसके राज में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है।।

उन्होंने आगे कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के होते हुए एक आदिवासी छात्र की निर्मम हत्या प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दिखाता है , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की निष्क्रियता और अनुभवहीन गृहमंत्री विजय शर्मा के क्रियाकलापों से प्रदेश में अपहरण, हत्या, मॉब- लीचिंग व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं जिसके विरोध में एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया है।

इस पुतला दहन में राजा देवांगन के साथ शुभम साहू, पारसमनी साहू , यश दुबे ,ओमप्रकाश मानिकपुरी, नोमेश सिन्हा, जय श्रीवास्तव, सुदीप सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, राहुल साहू, मोनू सिन्हा, फैजान रजा,चितेन्द्र साहू, लोकेश साहू,विवेक बंजारे, कृष्णा लहरे, निखिल ढीढी, ऐश्वर्य सिन्हा, पीयूष नवरंग, अन्नू कुर्रे, विकास साहू, उदय गुरू, बसंत सिन्हा, हरिश्चंद्र, लीकेश साहू, उमाशंकर साहू,पुष्पेंद्र साहू, देवेन्द्र सिन्हा, शेखर साहू शामिल रहे।

Show More

AAJ TAK Live Tv News

AAJ TAK Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!